Skip to main content


RTMNEWS Today

झंण्डा फहराकर, मुंह मीठा कराकर और इतिहास बताकर मना भाजपा स्थापना दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले घर, फिर कार्यालय पर फहराया ध्वज

झंण्डा फहराकर, मुंह मीठा कराकर और इतिहास बताकर मना भाजपा स्थापना दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले घर, फिर कार्यालय पर फहराया ध्वज
 | न्यूज़ डेस्क  |  ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की रविवार को सर्वत्र धूम रही। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पार्टी का ध्वज फहराया| पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वज फहराने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी का गौरवषाली इतिहास बताया गया और मुंह मीठा कराकर बधाईयां दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने काटजू नगर स्थित निवास पर ध्वज फहराया फिर कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वयोवृद्ध नेता कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, आशा मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने वरिष्ठ नेताओ के साथ ध्वजा रोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 मे हुई थी| उससे पहले जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ के रूप मे पार्टी कार्य करती रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण भाजपा आज देश और दुनिया की नं 01 पार्टी बन चुकी है। उन्होंने प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया, जिसमे अब तक रतलाम जिले के पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे नेताओ के चित्र लगाये गए।
इससे पूर्व कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्षगण ने जिलाध्यक्ष का सम्मान किया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने माना। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन , महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, पार्टी पदाधिकारी करन वशिष्ठ, रजनीश गौयल, नीतिन लोढा, गौरव त्रिपाठी, हिना उत्सव मेहता, हार्दिक मेहता, मधु शिरोडकर, महेश अग्रवाल, मांगीलाल जैन, सोनू चौहान आदि उपस्थित रहे ।